तखतपुर

पेट्रोल पंप में बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश…सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, नकली गन और कार बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर के जुनापारा चौकी के ग्राम भौराकछार में गोपाल फ्यूल के गिरधर गोपाल ने बुधवार को सुबह 10 बजे चौकी आकर बताया कि रात में उसके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न देने पर चार युवकों ने पत्थर मारा और हथियार दिखाया। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी एसआर साहू ने तत्काल पुलिस ने पहचान कर दो घंटे में ही पांच में से चार आरोपियों को आवाजी एयरगन (नकली बंदूक) के साथ पकड़ा गया है।

उनके खिलाफ 386 आईपीसी (भयादोहन) और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इनमे से एक आरोपी नाबालिग है। एक आरोपी लंगड़ा कर चलता है। एक अन्य फरार आरोपी मनीष नवरंग के लिए टीम भेजी गई है। 

गिरफ्तार आरोपी: 

1.गौरव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 18 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापरा थाना तखतपुर 

2.दीपक मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

3.अमित नवरंग पिता लक्ष्मण नवरंग उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर 

4.नाबालिग उम्र 16 वर्ष

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...