बिलासपुर

डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज…सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय अग्रवाल, जो जगमल चौक सिरगिट्टी निवासी हैं और बेवरेज ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं, उन्होंने थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 12 चक्का टाटा 3118 ट्रक क्रमांक CG10R1066 में 18 मई 2026 को 294 लीटर डीजल भरवाया गया था। 19 मई की शाम करीब 6:30 बजे ट्रक में लोड बीयर को छत्तीसगढ़ बेवरेज कारपोरेशन सिरगिट्टी में खाली कराया गया। इसके बाद चालक महावीर सोनी ने ट्रक को बेवरेज कारपोरेशन के गेट के सामने खड़ा कर दिया। रात करीब 11:30 बजे चालक खाना खाने के बाद ट्रक में ही सो गया था। अगली सुबह करीब 6 बजे जब चालक की नींद खुली तो उसने देखा कि ट्रक की डीजल टंकी का लॉक टूटा हुआ है और टंकी से लगभग पूरा डीजल गायब है। टंकी के नीचे डीजल फैला हुआ मिला। आसपास पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसी रात पास में खड़े एक अन्य ट्रक से भी डीजल चोरी हुआ है। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों ने रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...