कोटा

निजात अभियान :- किराना दुकान से बेंच रहा था बेखौफ गाँजा, बेलगहना पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम गाँजा किया बरामद

जुगनू तंबोली

कोटा – थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी पुलिस ने ग्राम सोनसाय नवांगाव में छापेमारी कर लंबे समय से किराना दुकान से गाँजा बेचने वाले को पकड़ा है, जो पूर्व में हत्या के मामले में सजा काट चुका है। किराना दुकान से गाँजा बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि आरोपी को पुलिस का डर नही था। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोनसाय नवांगाव में आरोपी धनसाय गोड़ पिता कृपाल सिंह गोड़ उम्र 46 वर्ष किराना दुकान की आड़ में गाँजा बेच रहा है, जहाँ पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 2 किलो 700 ग्राम गाँजा कीमती 37500 रुपये को बरामद किया है, उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस आरोपी ने आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

प्रकरण में गिरप्तार आरोपी धनसाय गोड़ वर्ष 2010 में हत्या के मामले में जेल गया था। जो वर्ष 2015 में रिहा होकर आने के बाद किराना दुकान खोला था तथा दुकान के आड़ में अपने अवैध कार्यों को संचालित कर रहा था। गिरप्तार आरोपी से पूछताछ पर पुलिस को इस व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। 

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...