बिलासपुर

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला सूदखोर गिरफ्तार, कब्जे से छीनी हुई कार भी बरामद…कर्ज चुकाने के बाद भी व्यवसायी को कर रहा था प्रताड़ित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले में एक बार फिर सूदखोरों के चक्कर में फंसकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व में शर्मा परिवार के मुख्या ने सूदखोर की धमकियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इधर घटना के बाद पुलिस ने सुधखोर को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पुरा मामला सरकंडा थाने का बताया जा रहा है। जहां शताब्दी नगर सोनगंगा कालोनी निवासी सुमित कुमार शर्मा ने 8 फरवरी को अपने घर में फांसी लगा ली।जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अपोलो हॉस्पिटल एडमिट कराया जहां 9 फरवरी को इलाज के दौरान सुमित कुमार शर्मा की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी सूदखोर के खिलाफ मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है।

जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक ने आत्म हत्या के पूर्व अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्डिंग मिली जिसमे मृतक द्वारा कृष्णा राठौर द्वारा उधार के पैसे वापस मांगने के लिए प्रताड़ित करना बताया साथ ही उधार के पैसे वसूलने के लिए मृतक के आई 10 कार CG 10 AG 4882 को अपने घर में रख लेना बताया और इन्ही बातो से प्रताड़ित हो कर आत्महत्या करना बताया था।

जिसपर मृतक की पत्नी श्रेया सुमन शर्मा की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जहां शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को मृतक की गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...