मस्तूरी

जल जीवन मिशन के तहत हर घर को मिलेगा साफ पानी, डॉ.बांधी ने किया भूमिपूजन

उदय सिंह

मस्तूरी- उपनेता प्रतिपक्ष छत्तीस गढ़ विधानसभा व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने ग्राम पंचायत कुली में 1 करोड़ 40 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुली में पानी टंकी निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी थे अतिथि के रूप में सरपंच कुली मंडल अध्यक्ष सीपत राज्यवर्धन कौशिक जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल,,रमन गिरी गोस्वामी मदन पटानवार धरम कौशिक , महामंत्री सीपत रामनाथ तिवारी,शिव साहू उपस्थित थे डॉक्टर बांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में हर घर को साफ पानी सुलभ हो सकेगा।मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना के तहत इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है।

गांवों में पेयजल किल्लत दूर होने के साथ ही प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से घरों तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस योजना से कोई गांव साफ पानी से वंचित नहीं रहेगा। सभी गावों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जा रहा है । भूमिपूजन को लेकर ग्रामीणों ने विधायक बांधी का आभार जताया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,