क्राईम

मोटर सायकल चोरी के मास्टर माईंड चोर एसीसीयू के हत्थे चढ़े….11 मोटर सायकल सहित 3 आरोपी और  5 खरीददार गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से लगातार मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने पर एसएसपी के द्वारा एसीसीयू टीम बिलासपुर को पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशानुसार एसीसीयू प्रभारी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यों के द्वारा मोटर सायकल चोरी के संदेहियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी । इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई की ग्राम टंगनिया थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी धीरेन्द्र टंडन पूर्व में मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में अभियोजित किया जा चुका है , जिसके द्वारा बिलासपुर शहर में लगातार मोटर सायकल चोरी कर सीपत क्षेत्र के लोगों के पास बिक्री किया गया है ।

प्राप्त सूचना पर सदेही धीरेन्द्र टंडन को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई । जिसके द्वारा विगत छः माह से लगातार सक्रिय रूप से अपने भाई वीरेन्द्र टंडन तथा दोस्त दुर्गेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर बिलासपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से कुल 11 नग मोटर सायकल कीमती 8,50,000 / – रूपये चोरी कर सीपत क्षेत्र के लोगों के पास बिक्री करना स्वीकार किया । पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 11 नग मोटर सायकल को बरामद किया गया है । बरामद मोटर सायकल के संबंध में पूर्व में ही थाना सिविल लाईन सरकंडा, तारबाहर, सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...