बिलासपुर

क्षेत्रीय मुख्यालय में बिजली अधिकारियों की बैठक लेकर की गई समीक्षा…मुख्य अभियंता ने विद्युत विकास का लिया जायजा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर -छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में मुख्य अभियंता जी.आनंद राव ने बिलासपुर संभाग के सभी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की। श्री राव ने बकाया वसूली, लाईन लाॅस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, स्पाॅट बिलिंग, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत,

एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लाॅस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाते हुये बकायादारों के नियमानुसार कनेक्शन विच्छेद करने के निर्देश दिए।

उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...