बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- तेज रफ़्तार माजदा ने बाइक सवार पति पत्नी और बेटी को कुचला, मौके पर हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमे उसलापुर ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई है, बता दें सड़क हादसे में पीछे से आ रही माजदा क्रमांक CG10 C 4049 के वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए 3 लोगों को रौंद दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में लमकेना करगी रोड कोटा निवासी मोहनलाल साहू अपनी पत्नी ईश्वरी और बेटी तृप्ति साहू के साथ सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही तेज रफ्तार माजदा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मरते हुए घसीटते ले गया।

जिससे मोहनलाल साहू ईश्वरी साहू और आठवीं कक्षा की छात्रा तृप्ति साहू की मौत हो गई। मोहनलाल साहू फिलहाल तिफरा के मन्नाडोल में रहता था जो पेशे से ड्राइवर था।

वही इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स...