कोटा

सुने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना…ताला तोड़कर 2 लाख से अधिक की चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – इन दिनों चोरों की सक्रियता तेज हो चली है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब चोर रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार पारा का सामने आया है जहां अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत बाजारपारा निवासी प्रार्थी अनिकेत साहू ने कोटा थाने में दर्ज कराई है।

जहां उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह मोबाइल दुकान में काम करता है और उनकी मां चंद्रमौली साहू और बहन संजना साहू थाने के सामने जनरल स्टोर और टेलरिंग शाप का संचालन करती हैं। शुक्रवार को अनिकेत शाम पांच बजे मकान में ताला लगाकर मोबाईल दुकान पर काम से गया था। इस दौरान उनकी मां और बहन अपनी दुकान में थी। रात 8.30 बजे अनिकेत अपनी मां की दुकान पहुंचा। वहां से अपनी मां और बहन को लेकर अपने घर लौटा जहां देखा कि आंगन के गेट का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा अंदर से बंद था।

इस पर वे मकान के पीछे दरवाजे की ओर गए। मकान के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। जिसके बाद वह घर पहुंचे तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था। जब प्रार्थी ने आलमारी की जांच की तो आलमारी मे रखे सोने का एक जोड़ी झुमका,मंगलसुत्र सोने का, लाकेट सोने का करीबन 18 ग्राम, चांदी का पायजेब 1 जोड़ा, चांदी का पायल दो जोड़ी, चांदी का सिक्का 12 नग लगभग 50 तोला एवं घर का पर्ची मौके से गायब था। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। इधर घटना के शिक़ायत के बाद कोटा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...