रायपुर

प्रदेश में मिले 46 नए कोरोना पॉजिटिव, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर सहित इन जिलों में हुई पहचान….संक्रमितों की संख्या हुई 1398

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर- प्रदेश में गुरुवार को कुल 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें कोरबा से 18, जांजगीर से 14, बिलासपुर से 5, राजनांदगांव 3, जशपुर और रायगढ़ से 2-2, जगदलपुर और कोंडागांव से 1-1 मरीज मिले है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1398 हो गई है, तो वहीँ 971 एक्टिव मरीज हो गए है।

10 मरीजो के ठीक होने के बाद जिले को मिली आंशिक राहत..

बुधवार को कोरोना के विस्फोट होने से पूरे बिलासपुर जिले में हड़कंप मचा हुआ था। इस बीच गुरुवार देर रात कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर से 10 कोरोना मरीजो के ठीक होने की जानकारी से सभी ने राहत की सास ली है। आपको बता दे गुरुवार को कोविड हॉस्पिटल से जिले के 10 मरीज जिसमे मस्तूरी ब्लॉक के 5 ,बिल्हा के 3 सहित दो तखतपुर के मरीजो को इलाज उपरांत डिस्चार्ज किया गया है।

जिसके बाद अब हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर में अब 86 मरीजो का उपचार किया जा रहा है। जिनमे 5 नए मरीजो को मिलाकर अब न्यायधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई हैं। जिसमे 51 मरीजो अब तक इस महामारी से ठीक हो चुके है।

जबकि इस महामारी से संक्रमित 1 मरीज की मृत्यु हो गई है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजो की संख्या 94 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स...