बिलासपुर

अवैध देशी शराब के साथ पकड़ी गई महिला…कोनी पुलिस ने 50 पाव शराब किया जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान निजात चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना प्रभारी कोनी, प्रशिक्षु उ.पु.अ. नुपुर उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई थी, जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घुटकु महामायापारा में एक महिला अवैध रूप से देशी मदिरा प्लेन शराब बिक्री करने के लिए अपने कब्जे में रखी हुई है, सूचना टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ एक महिला को देशी मदिरा प्लेन शराब रखे रंगे हाथो पकड़ा गया, पूछताछ पर महिला द्वारा अपना नाम दुर्गा वर्मा बताई, जिसके कब्जे से 50 नग देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल मात्रा 9 लीटर, कीमती 4000 रुपये को जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी दुर्गा वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उ.पु.अ. नुपुर उपाध्याय, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर.राम अवतार सिंह, आर.संजय कश्यप, दुर्गेश यादव, म.आर. उत्तरी भारती का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...