बिलासपुर

बिलासपुर एयरपोर्ट में नाईट लेण्डिंग सुविधा… निर्माण वर्क ऑर्डर जारी…विमानन संचालक एवं कलेक्टर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विमानन विभाग के संचालक एन.एन.एक्का एवं कलेक्टर सौरभकुमार ने आज बिलासा देवी केंवट हवाई अड़डा चकरभांठा का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कार्य प्रगति की समीक्षा की।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि विमानों की नाईट लैण्डिंग के लिए जरूरी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गये हैं। कल से काम शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3 सी आईएफआर फेसिलिटी के रूप में सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है।

वर्तमान में 3 सीव्हीएफआर सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। बताया गया कि नाईट लैंण्डिग सुविधा के अंतर्गत रनवे स्ट्रीप की चौड़ाई बढ़ाई जायेगी। नाला निर्माण किया जायेगा। वाॅट टाॅवर बनाया जायेगा। सीसीआर रूम बनेगा। ईएण्ड एम विभाग की ओर से नाईट लेण्डिंग के लिए जरूरी प्रकाश व्यवस्था की जायेगी।

बैठक में एपराॅन एक्सटेंशन एवं नयी टर्मिनल बिल्डिंग प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन.वीरेन सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी बीएल कापसे, ईई ईएण्ड एम एन.टोप्पो,

एसडीओ एनएस बघेल, एसडीओ आदित्य शुक्ला, सब इंजीनियर जय शुक्ला एवं उमंग गौरहा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...