बिलासपुर

शातिर साइबर ठग बेरोजगारों को बना रहे अपना शिकार, नौकरी ढूंढने वाली एक युवती से 98 हजार की ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अब सोशल नेटवर्किंग साइट्स में नौकरी ढूंढना भी लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, जिसकी आड़ में शातिर साइबर ठग बेरोजगारों को नौकरी का लालच देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ खमतराई एयर टावर के पास रहने वाली मेघा दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नौकरी डॉट कॉम साइट में नौकरी ढूंढ रही थी, जहाँ उसने अपना बायोडाटा सेंड किया था। जिसके बाद 12 फरवरी को उसके पास फोन आया जिसने अपने आप को नौजरी डॉट कॉम से होने की बात कहते हुए एचडीएफसी बैंक में नौकरी लगने की बात कही और डाक्यूमेंट्स सहित अन्य प्रक्रियाओं के लिए 2500 रुपए फिर 8500 रुपए फोन पे पर ट्रांसफर कराए, जिसके बाद भी नौकरी के लिए 16500 रुपए मांगने लगे, जिससे प्रार्थिया को शक हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, फिर ठगों ने उसे पैसे वापस करने के नाम पर और पैसे ट्रांसफर करा लिए, ऐसा करते हुए कुल 98500 रुपए प्रार्थिया से वसूल करने के बाद पैसे वापस नही मिले, जिसके बाद प्रार्थिया को अपने साथ फ्राड होने का अहसास हुआ, जिसने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मो नं 8447963821, 8447105069, 9971806355 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया हैँ ।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी,