जांजगीर चाँपा

लोहे की पाईप से पीट पीटकर छोटे भाई की पत्नी को उतारा मौत के घाट, माँ पर भी किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – पारिवारिक विवाद के बाद अपने ही भाई की पत्नी की हत्या कर मां पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत
खिड़सालीपारा बैरियर चौक का है। जहा रहने वाले
प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 दिसंबर को उसका भाई आरोपी सूरज सिंह ठाकुर पूर्व की भाती घर में रह रहे भाई बहु सीमा सिंह और अपनी मां गुड्डी सिंह ठाकुर को गाली गलौज विवाद झगड़ा कर रहा था जिसे देख कर प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी को घर से निकल जाने कहा और कुछ देर बाद अपने काम पे वापस चला गया। उसी दिन शाम करीब 04/30 बजे प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर को पड़ोसी द्वारा मोबाइल से सूचना दिया कि आपकी पत्नी सीमा को और मां को आरोपी सूरज सिंह द्वारा लोहे के पाइप से मारपीट कर रहा है। जिसपर प्रार्थी तुरंत मौके पर घर पहुंचा। जहां उन्होंने देखा कि प्रार्थी की पत्नी घर अंदर कमरे में बेड में लेटी हुई पड़ी थी जिसके सिर में काफी गंभीर चोटे आई थी जो चोट के कारण मौके पर ही मृत पड़ी थी, वही प्रार्थी की मां उसी कमरे में जमीन में बेहोश पड़ी थी।

लोगो से पूछने पर पता चला कि उसका बड़ा भाई आरोपी सूरज सिंह इसकी मां और पत्नी को लोहे के पाइप से मारपीट किया है और इसकी पत्नी सीमा की हत्या करना तथा इसकी मां को मरा हुआ समझकर घर के पीछे रास्ते से लोहे के पाइप को लेकर भागा है। इधर घटना के बाद प्रार्थी ने मां गुड्डी सिंह को चांपा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका सघन उपचार जारी है। मामले में चांपा पुलिस ने तत्काल आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डॉ नरेश पटेल उप निरीक्षक पारस पटेल साइबर प्रभारी, उप निरीक्षक के डी बनर्जी उनि दिलीप सिंह, ए एस आई मुकेश पांडेय, अरुण सिंह थाना चाम्पा, asi विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा ,आर रोहित कहरा, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, शहबाज खान साइबर सेल, थाना चाम्पा से प्र.आर. प्रकाश राठौर,श्यामा जसवाल, पुष्पलता साहू,आर. माखन साहू, डीकेश्वर साहू, सुमंत सिंह, मुद्रिका दुबे, पदमराज सिंह, भूपेन्द्र गोस्वामी, आकाश कालोसिया, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...