छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में कवर्धा से पहुंचे दो चोर पकड़ाये, दो मोटरसाइकिल बरामद

दोनों आरोपी वाहन में फर्जी नंबर लिखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वे ग्राहक तलाश पाते पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए

सत्याग्रह डेस्क

चोरी और अन्य अपराधों की बढ़ती संख्या के बाद शहर और शहर से लगे सुनसान इलाकों में बनी कॉलोनियों में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच हो रही है, क्योंकि पुलिस को संदेह है कि शहर के बाहर बने कॉलोनी और अटल आवास में रहकर अपराधी, आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए इन इलाकों में मुखबिर तंत्र तैनात किया गया है। मुखबिर से ही पुलिस साइबर सेल को सूचना मिली कि हरश्रृंगार कॉलोनी के पास स्थित अटल आवास राजकिशोर नगर में दो युवक कबीरधाम जिले से आकर रुके हुए हैं और उनके पास चोरी की मोटरसाइकिल है, जिसे वे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने राजकिशोर नगर हरश्रृंगार कॉलोनी में उस मकान पर रेड किया। जहां पुलिस के हाथ अक्षय कुमार कोसले और दीपक गोयल लगे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने चार पांच महीने पहले मुंगेली जिले के लालपुर और मोतीपुर से मोटरसाइकिल चोरी कर बिलासपुर में लाकर छुपा दिया था और वे तब से ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस को इन के पास से एक पल्सर और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल मिला है जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए आंकी जा रही है। मोटरसाइकिल मालिकों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मुंगेली जिले के लालपुर संगवाकापा में रहने वाले सुरेंद्र कोसले की होंडा शाइन मोटरसाइकिल लालपुर में गुरु घासीदास जयंती के दौरान चोरी हुई थी । वहीं फास्टर पुर में रहने वाले भागबली जांगड़े की पल्सर 18 दिसंबर 2017 को मोतीपुर के गुरु घासीदास जयंती मेले से चोरों ने चोरी कर ली थी । दोनों आरोपी वाहन में फर्जी नंबर लिखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वे ग्राहक तलाश पाते पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...