बिलासपुर

निजात अभियान:- नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप, रोजाना पकड़े जा रहे मामले, 50 लीटर महुआ शराब के साथ फिर पकड़ाया

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत गुरूवार को चकरभाठा पुलिस ने एक आरोपी को 50 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक-सीजी-10 एन 1944 से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राम सेंवार मे खडा है। जिस पर थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल घेराबंदी कर मौके में दबिश दी। जहां सेंवार निवासी आरोपी शंभु वर्मा बाइक के साथ वहा मौजूद था। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 लीटर हाथ भठठी का बना महुआ शराब मिला। जिसे जब्त कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भारती मरकाम , प्रधान आरक्षक रविकांता सैनिक, आर. सतीष यादव , आर. हरीश यादव, आरक्षक मिथलेश साहू आर. विनोद कुमार सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...