मस्तूरी

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मस्तूरी में चल रहे ग्रामीण विकास कार्यों का किया निरीक्षण..कृषि अधिकारियों को पड़ी फटकार

उदय सिंह

मस्तूरी – जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश एस. ने जनपद पंचायत मस्तूरी के विभिन्न ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बेलटुकरी में तालाब गहरीकरण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, गौठान निर्माण का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मोहतरा में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बन रहे एन.एच. टायलेट को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत किरारी में धान चबुतरा एवं नाला जिर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत वेदपरसदा में गौठान एवं चारागाह का निरीक्षण करने के साथ-साथ पशु पालन विभाग, उद्यानिकीय विभाग को चारागाह एवं सब्जीबाड़ी को शीघ्र विकसित किये जाने हेतु निर्देशित किया।

सीईओ हरीश एस. ने ग्राम पंचायत लोहर्सी माडल गौठान में पानी की समस्या को दूर करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी को निर्देशित करने के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी को गौठान में संलग्न स्वसहायता समूह को खाद्य निर्माण के लिए प्रशिक्षण देने निर्देशित किये

तथा कृषि विभाग द्वारा कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण नाराजगी व्यक्त की। ग्राम पंचायत केवटाडीह भू एवं जोंधरा में मनरेगा से नरवा अंतर्गत बने वेस्टवियर संरचना का निरीक्षण किया एवं कार्यों को सराहा साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में मजदूरी मूलक कार्य प्रारंभ करते हुए मजदूरों की संख्या में वृद्धि लाये जाने एवं प्रतिदिन गौठानों में गोबर खरीदी करने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, समन्वयक शिकायत निवारण प्रवीण लठारे, कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...