बिलासपुर

गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा…7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गीतांजलि एक्सप्रेस से गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस को 15 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में कुछ युवक मादक पदार्थ गांजा लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर में सघन जांच और घेराबंदी की गई। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 के हावड़ा छोर पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने नाम शेख आवेश 22 वर्ष, आमिर पठान 18 वर्ष और सलमान शाह बताए। तीनों आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती जिले के नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास रखे प्लास्टिक के झोलों तथा शरीर में कपड़े से बांधकर बनाए गए तकियानुमा पैकेटों से कुल 14 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 7 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 57/26 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...