बिलासपुर

क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नागपुर से किया गया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – क्रिप्टोकरेंसी में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर एक दर्जन लोगो से 55 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। एसीसीयू और सिविल लाइन की सयुक्त टीम ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मंगला निवासी रघुनंदन केनार को चोरभट्टी महासमुन्द निवासी नरेंद्र सोनवानी ने क्रिप्टोकरेंसी में कम समय में अधिक लाभ का झांसा देकर 3 लाख रुपए ले लिया। आरोपी नरेंद्र सोनवानी ने क्रिप्टोकरेंसी का एजेंट बताकर उन्हे अपने बातों में फंसाया।

वही उनको भरोसा दिलाने बीच बीच में उन्हे मुनाफे की कुछ राशि दी। जिसके बाद उसपर भरोसा कर 12 लोगो ने आरोपी को करीब 55 लाख क्रिप्टोकरेंसी पर इन्वेस्ट करने के नाम पर दे दिए। उक्त घटना को वैष्णवी विहार उसलापुर में रहकर नरेंद्र सोनवानी ने अंजाम दिया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया। अचानक आरोपी के गायब हो जाने से प्रार्थीयो को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

इसी बीच आरोपी के नागपुर (महाराष्ट्र) में होने की सूचना पुलिस को मिली। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। वही पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम में से तत्काल घर के लिए शीघ्र ही सामान ले लिया था। जिसमे कार, लेपटॉप, फ्रिज, वाशिंग मशीन, व अन्य सामग्री शामिल है। वही बाकि रकम को अपनी पत्नी व परिजनों के नाम से उनके अकाउंट में जमा कराया था। वही मामले में पुलिसिया जांच अब भी जारी है जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,