बिलासपुर

शादी समारोह में आये युवक पर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला….गंभीर हालत में युवक का चल रहा ईलाज, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात चाकू बाजी का मामला सामने आया है। जहाँ घायल युवक को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद का बताया जा रहा है जहां सोनकर परिवार के सरकारी स्कूल दयालबंद में आयोजित शादी समारोह के दौरान यह घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित के भाई अमित कसवाल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने उसके चाचा का लड़का भिलाई निवासी राहुल घोरे पहुंचा था। जहाँ वह अपने दोस्त के साथ पंडाल पर खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर रंजीत सोनकर जो वर्तमान में दयालबंद में रहता है। वो पहुंच गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे राहुल के कुल्हे और जांघ में गंभीर चोट आई है। जिसे आसपास के लोगो ने तत्काल निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। वही इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,