छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब के लिए पैसे ना देने पर एक्टिवा लूट कर भागने वाला शातिर लूटेरा पकड़ाया, पास से मिले चार चोरी के बाइक

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए 4 बाइक बरामद किए हैं जिनकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

7 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोहर मेहर चंदानी अपने घर से गार्डन की ओर होंडा एक्टिवा में घूमने निकला था ।दिनदहाड़े शाम 5:00 बजे पंप हाउस रोड के पास उसे एक अज्ञात युवक ने रोककर शराब के लिए पैसों की मांग की । पैसा नहीं देने पर वह हुज्जत बाजी करने लगा और मनोहर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह मनोहर की एक्टिवा लूटकर पंप हाउस रोड की ओर भाग गया। मनोहर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर सिविल लाइन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस दिनदहाड़े लूट की घटना को काफी गंभीरता से ले रही थी , इसके लिए टीम का भी गठन किया गया था। जांच के दौरान ही पुलिस को पता लग गया था कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने कुदुदंड में रहने वाले कृष्ण कुमार यादव को पंप हाउस रोड के पास धर दबोचा । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ही मनोहर से एक्टिवा छीनी थी । इसके अलावा उसने पल्सर और अन्य दो गाड़ियां चुराने की बात भी कबूल की। कृष्ण कुमार शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी किया करता था। गाड़ियों के वैध दस्तावेज ना होने की वजह से वह सभी वाहनों को घर में छुपा कर रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए 4 बाइक बरामद किए हैं जिनकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,