बिलासपुर

शासकीय राशि गबन के मामले में फरार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार….13 सालों से मिस्टर इंडिया बनकर हो गया था गायब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नगर पंचायत बोदरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 52 लाख 82 हजार 663 शासकीय रुपयों के बंदरबाट से जुड़ा हुआ है। जिसमे स्थाई वारंट को चकरभाठा पुलिस ने तामिल किया है। मामले में चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक आर.बी.अंजनकर नगरीय प्रशासन एवं विकास बिलासपुर ने 31 मई 2009 को शासकीय राशि में गबन का आरोप दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल किया गया। जांच पड़ताल में तत्कालीन नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, चेतन दास अहुजा, प्रीतम सिंह राठौर, विरेन्द्र कुमार शर्मा और मिथलेश शर्मा, अरूण झा को शासकीय सम्पत्ति में गबन का आरोपी पाया गया। उक्त मामले में तत्कालीन समय राजकुमार को छोड़कर अन्य आरोपियो को 2021 में गिरफ्तार किया गया था। जबकि घटना के 13 सालो तक आरोपी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय पुलिस के गिरफ्त से बाहर था, जिसे चकरभाठा पुलिस ने देर से ही सही लेकिन गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,