बिलासपुर

रेस्क्यू किये गए तेंदुए की कानन में हुई मौत…3 दिनों पहले गाँव में घुस गया था तेंदुआ,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रेस्क्यू के बाद भी तेंदुए की जान नही बच सकी। कानन पेंडारी जू प्रबंधन के देख रेख में पिछले तीन दिनों से इलाज किया जा रहा था। जहाँ रविवार को जू में तेंदुए ने अपना दम तोड़ दिया। आपको बता दें जंगल से भटककर तेंदुआ गुरुवार को कानन पेंडारी जू के पास बिनौरी गांव पहुंच गया था। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे किसी तरह पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद उसे कानन पेंडरी जू लाया गया। यहां जांच करने पर पता चला कि तेंदुए के पेट में गहरा जख्म है। जिसका जू के पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। वह पर्याप्त आहार भी नहीं ले रहा था। उसकी शरीरिक गतिविधि भी कम हो गई थी। इसे लेकर जू प्रबंधन चिंता में था। इस बीच तेंदुए ने रविवार को दम तोड़ दिया। जू के अधिकारी पेट के जख्म में इंफेक्शन की वजह से मौत की आशंका जता रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...