जांजगीर चाँपा

रफ़्तार का कहर :- अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवारों को मारी ठोकर…एक व्यक्ति की हुई मौत दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया बिलासपुर

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बनारी के एनएच 49 भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है जिसमें एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार को चलाते हुए दो मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे घटनास्थल पर ही एक बाइक चालक दीनानाथ रात्रे उम्र 40 वर्ष निवासी बनारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है

वहीं दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार कर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है वही घटनाकारित वाहन चालक मौके से फरार है कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम करने पर उतारू हो गए थे जिन्हें पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने समझाइश दी और मृतक के परिजनों को 25000 रुपए तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो...