बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न…. बिल्हा विकास खंड ने मारी बाज़ी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय तारबाहर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर ब्लॉक के चयनित छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कौशिक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। श्री कौशिक ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी रहने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किये। समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी अनिल तिवारी ने प्रतिभागियों को लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने हेतु प्ररित किये। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिल्हा ब्लॉक, द्वितीय स्थान मस्तूरी ब्लॉक एवं तृतीय स्थान तखतपुर ब्लॉक के छात्र रहे। संस्था की प्राचार्या उषा चन्द्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाये देते हुए सभी विषयों के समग्र अध्ययन हेतु परिश्रम करने पर ज़ोर दिया। उक्त कार्यक्रम में सहायक संचालक पी. दासरथी, नोडल अधिकारी रामेश्वर जायसवाल, सहायक संचालक अखिलेश मेहता सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएंँ उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की व्याख्याता पद्मिनी चन्द्रकार एवं तरन्नुम खान द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्...