पचपेड़ी

युवक युवती ने भागकर कर ली शादी..लड़की के परिजनों को पता चला ठिकाना तो हो गया हिंसक बवाल, पचपेड़ी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक और युवती ने बीते सप्ताह घर से भागकर रायपुर स्थित आर्य समाज मंदिर मे प्रेम विवाह कर लिया और प्रेम विवाह करने के बाद युवती को युवक अपने बुआ के घर पचपेड़ी लाकर अपने बुआ फूफा के घर रहने लगा।लड़की के परिजनों को ज़ब इसकी जानकारी लगी लड़की के परिवार वाले आज सुबह युवक के बुआ घर ग्राम पचपेड़ी पहुंच गए।इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जहाँ जमकर लाठी, कुल्हाड़ी और हंसिए का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, इसके अलावा आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पामगढ थाना क्षेत्र के गांव हेडसपुर में रहने वाला युवक सुनील कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 23 वर्ष और गांव की ही युवती प्रभा सोनवानी पिता काशी राम सोनवानी उम्र 21 वर्ष के साथ में पामगढ स्थित अम्बेडकर कॉलेज मे पढ़ाई करते थे, जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया ।

बीते सप्ताह 14 तारिक को अपने घर से भाग कर दोनों ने रायपुर स्थित आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद युवक युवती के साथ अपने बुआ फूफा परमेश्वर मधुकर के घर पचपेड़ी आ गया। इसकी जानकारी लगते ही युवती के परिवार वाले पचपेड़ी आ गए। दोनों पक्ष के बीच सुलह की बात चल रही थी, लेकिन दोनों परिवार के बीच आपसी सहमति नहीं होने पर मामला बिगड़ गया।

इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी, कुल्हाड़ी, गडासा, राड और हंसिए से वार करने लगे। जिसमें युवक युवती समेत दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों पक्ष के लोगों को समझाइस दी गई है। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहाँ कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है।

11 लोगों पर अपराध दर्ज होते ही कि गई गिरफ्तारी..

मामले में प्रार्थी सुनील कुर्रे की रिपोर्ट पर थाना पचपेड़ी में अपराध धारा-452,294,506, 323,147,148,149, भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों से प्रकरण में प्रयुक्त लाठी, डंडा, राड, गडासा, हसिया, मोटर सायकल को जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

वही पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया की इस मामले मे अभी तक 11 लोगो को जो लड़की पक्ष के थे सभी के खिलाफ धारा 147’148’149,294,506,323,452,
25, 27 आम्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही लड़के पक्ष के सुनील कुर्रे , परमेश्वर , सुरेन्द्र , सुनील कुर्रे की मां ,सुनील कुर्रे के पिताजी , राहूल , गोलू , विशाल , दीपक सहित 9 लोगो के खिलाफ धारा 147,148,294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गए आरोपी

1 कांशी राम पिता फागूराम सोनवानी उम्र 45 वर्ष

2 मंगलू राम सोनी पिता फागूराम उम्र 40 वर्ष

3 फागूराम सोनी पिता वेदराम सोनी उम्र 60 वर्ष

4 अजीत कुमार सोनवानीपिता काशीराम उम्र 20 वर्ष

5 इतवारी राम सोनीपिता वेदराम उम्र 60 वर्ष

6 विक्रांत कुमार सोनवानी पिता दुखीराम उम्र 19 वर्ष

7 शत्रुपा बाई पति काशीराम सोनवानी उम्र सभी निवासी ग्राम हेडसपुर थानापामगढ जिला जांजगीर चाम्प

8 संजय रात्रे पिता मनहरण रात्रे उम्र 38 वर्ष, नरियरा थाना मुलमुला जाजगीर चाम्पा

9 तुकाराम दिनकर पिता सोनूराम उम्र 19 वर्ष, गोडाडीह थाना पचपेडी

10 सावन दिनकर पति तुकाराम दिनकर उम्र 36 वर्ष, गोडाडीह थाना पचपेडी

11 दिलीप पिता फागूराम सोनवानी उम्र 40 वर्ष ग्राम हेडसपुर थाना पामगढ जिला जांजगीर चाम्पा (छ०ग०)

error: Content is protected !!
Letest
62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक...