मल्हार

नववर्ष के स्वागत में पर्यटन स्थलों और मंदिरों में उमड़ी भीड़..धार्मिक नगरी मल्हार में रहा मेले जैसा नजारा

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नववर्ष की मंगल कामनाओं के साथ रविवार को सभी पर्यटन स्थलों और मंदिरों में खासी भीड़ पहुँची थी, साल 2023 की शुरुवात उत्साह उमंग के साथ हो इस मंशा से रविवार को 10 हजार से भी ज्यादा लोगो ने धर्मनगरी मल्हार आकर विभिन्न मंदिरो में जाकर पूजन किया।

सुबह से देर रात तक लोगो की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर व भगवान पातालेश्वर मंदिर में रही। इस बार दुरस्त अंचलों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुचे। मंदिर व मेला चौक के पास दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। बिलासपुर जिले के अलावा सीमावर्ती बलौदाबाजार, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली जिले के साथ ही दूसरे प्रदेश से भी सैलानी पहूंचे।

परिवार के साथ पहुचे लोगो ने मंदिर दर्शन के बाद तीनों प्रमुख मंदिरों के गार्डन में समय बिताया इसके अलावा प्राचीन किले का भी दीदार कर पुराने सभ्यताओं से अवगत हुए।

बस स्टैंड के पास स्थित देउर मंदिर व परगनिया बाबा मंदिर का दर्शन कर पत्थरो में उकेरी गई प्राचीन कलात्मक कारीगरी को भी करीब से देखा।

मुख्य मार्ग में लगा जाम….

बस स्टैंड से डिडनेश्वरी मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग बहुत ही संकीर्ण है सबसे ज्यादा देवांगन मोहल्ले से पुलिस चौकी तक सकरा हो गया है जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन व जाम आम बात हो गई है। रविवार को कई बार जाम लगता रहा जिससे पर्यटक परेशान होते रहे वही यातायात व्यवस्था बनाने पुलिस भी नजर नही आई।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू