बालोद

दर्दनाक सड़क हादसा:- तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार सवार 4 की मौत

रमेश राजपूत

बालोद – जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गाँव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई, ये सड़क हादसा कल देर रात का बताया जा रहा है, जहाँ लोहे से भरी ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

वहीं कार सवार बालोद निवासी सिमरन सलूजा, राजवीर सलूजा और राहुल ट्रैवल्स कंपनी के कार चालक अशोक रानीतराई निवासी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गये थे। जहाँ से वापस बालोद लौट रहे थे, इसी दौरान गुण्डरदेही इलाके के खप्परवाड़ा के पास ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार