बिलासपुर

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई, महेश स्वीट्स सहित कई होटल में हुई जांच….कार्रवाई के दौरान संचालक ने मीडियाकर्मी से किया दुर्व्यवहार

उदय सिंह

बिलासपुर – एक तो पहले ही बिलासपुर की शांत फिजा को ग्रहण लगते जा रहा है आए दिन लोगों के साथ मारपीट चाकूबाजी समेत अन्य घटनाएं सामने आ रही है वहीं अब शहर में स्थित महेश स्वीट्स के संचालक की रंगदारी सामने आई है जिसमे होटल संचालक के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो मीडिया कर्मियों से ही बदतमीजी करते हुए धक्का-मुक्की कर रहा है आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह होटल संचालक खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम के सामने ही मीडिया कर्मियों के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहा है। आपको बता दें दीवाली के करीब आते ही एक बार फिर खाद्य एवं औषधि विभाग शहर में स्थित मिठाई दुकानों और होटलों में जा कर मिष्ठानों की गुणवत्ता की जांच कर रही है जिससे लोगों को शुद्ध मिठाईयां मिल सके इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम तारबाहर स्थित महेश स्वीट्स पहुंची जिसकी जानकारी लगते ही मीडियाकर्मी भी कवेरज के लिए यहाँ पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे इसी बीच होटल का संचालक  मीडियाकर्मियों से बत्तमीजी करते हुए उनके साथ धक्का मुक्की करने लगा, और वीडियो बनाने का विरोध करता रहा, और यहाँ मौजूद खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने खड़े रहे,

इतना सब होने के बाद भी खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों की जबान नहीं खुली, आखिर महेश स्वीट्स के संचालक को किस बात का डर था, जिस वजह से संचालक मीडियाकर्मियों से विडियो बनाने को लेकर विवाद कर रहा था, कही ऐसा तो नही की इस दीपावली महेश स्वीट्स में गुणवत्ताहीन मिठाई परोसने की तैयारी कर चल रही थी,वही इस पूरे मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने भी मीडिया कर्मियों को सही ढंग से जानकारी नहीं दी, कहीं ऐसा तो नहीं कि खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जांच के नाम पर उगाही करने निकली है। आखिर दिवाली का टाइम है लगता है साहब लोग भी जांच करने के बहाने खर्चा पानी के लिए निकले होंगे, बताया तो यह भी जा रहा है कि होटल संचालक के ऊपर सरकार में बैठे एक मंत्री  का हाँथ है जिस वजह से महेश स्वीट्स के संचालक के हौसले बुलंद है।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,