बिलासपुर

पुलिस कर्मियों के पीएफ खाते से निकाले 59 लाख रुपए…मामले में एक हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

SGN बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 59 लाख 75 हजार पीएफ राशि को गबन करने वाले एक हेड कांस्टेबल को सिविल लाइन ने गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरी महिला एएसआई सिविल लाइन पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि पूर्व में एसएसपी पारुल माथुर ने फंड शाखा के फाइलों की जांच की थी। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने फंड शाखा में पदस्थ एएसआई मधुशिला से पूछताछ की। तब गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद एएसआई को हटा दिया गया था। वही एसपी कार्यालय में फर्जी तरीके से पीएफ निकालने के मामले में एसएसपी पारुल माथुर ने डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश श्रीवास्तव को जांच के निर्देश दिए थे।

एसपी आफिस में फंड प्रभारी एएसआई मधुशीला सुरजाल पर पुलिसकर्मियों के पीएफ खाते से 15 लाख 75 हजार रुपए निकालकर गड़बड़ी करने का आरोप था। पैसे बेलगहना चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव के खाते में बार-बार जमा हुए थे। जांच प्रतिवेदन में गबन की पुष्टि भी हुई। यही नहीं जांच में यह भी पता चला की फंड प्रभारी एएसआई मधुशीला सुरजाल ने अन्य कर्मचारियों के भविष्य निधि के खाते से भी पर्याप्त धनराशि नहीं होने के बावजूद अधिक धनराशि का आहरण कर 59 लाख 75 हजार रूपए की वित्तीय अनियमितता कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। वही घटना को अंजाम देकर वह अब भी फरार चल रही है। फिलहाल घटना में सिविल लाइन पुलिस ने 27 खोली निवासी हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत बिलासपुर:- शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला... डॉ. अजय कौशिक को सौंपा गया डीईओ का अतिरिक्त प्रभार आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से आवेदन... 5 अगस्त अंतिम तिथि महामाया मंदिर चोरी का पर्दाफाश: एक साल पुराने केस सहित दो वारदातें सुलझीं, 1.75 लाख के आभूषण बरामद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. 36 ASP और 92 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत....एक माह में चौथी घटना से उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट से होगा ... बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना से दबोचा गया एक और फरार आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलि...