सीपत

सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक का शव बुधवार देर शाम उसके ही घर के पीछे स्थित बाड़ी में पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान ग्राम कौड़िया निवासी किसान चंद्रप्रकाश पटेल 28 वर्ष के रूप में हुई है। बुधवार शाम वह घर पर ही मौजूद था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव घर के पीछे बाड़ी में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि विवाहित चंद्रप्रकाश का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने भी संदेह व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। इस रहस्यमयी मौत ने पूरे गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,