बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में मस्तूरी विधायक ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी देवरीखुर्द पहुंचकर किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मस्तूरी विधायक ने गुरुवार को वार्ड नंबर 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी उन्होंने एक के बाद एक गलियों में जाकर विधायक निधि से निर्मित होने वाले सीसी रोड सहित नाली निर्माण एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया ।नगरी निकाय चुनाव के बाद से वार्ड वासी लंबे समय से सीसी रोड नाली निर्माण की मांग कर रहे थे जिसे लेकर नगर निगम वार्ड क्रमांक 42 के विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी से उक्त विकास कार्यों की मांग की थी

जिसके बाद आज मस्तूरी विधायक ने उनकी मांगों को पूरा करते हुए वार्ड क्रमांक 42 में एक के बाद एक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और वार्ड वासियों को विकास कार्यों की सौगात दी अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधायक गुरुवार को देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे जहां उन्होंने जयसवाल किराना गली में नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 42 में ही माधव सिंह घर के पास सीसी रोड सुदर्शन समाज भवन में शौचालय निर्माण, मंगल विहार फेस 2 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया

इस दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वार्ड वासियों ने उनका आभार प्रकट किया साथ ही डॉक्टर बांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि हमारे द्वारा विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की गई थी जिसे आज विधायक बांधी ने पूर्ण किया आज भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी समेत बीपी सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर,जुगल किशोर झा, माधव, एसपी सिंह, रीता सिंह, राजेश शेंडे,

रवि बरगाह, कुसुमलता श्रीवास,पूजा सिंह ,सुभाष जायसवाल, डी एन पांडे, कालीदास, एस पी सिंह,मनोज सिंह, अमित सोनी,विनोद शुक्ला, प्रमोद सागर, अमित झा, इंद्रजीत बैनर्जी, विकास श्रीवास, संजय समूद्रे, चिंटू खरे,जोन कमिश्नर इंजीनियर व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र...