बिलासपुर

दो घरों में चोरो का धावा, हजारों के माल पर किया हाथ साफ….अलग अलग थाना क्षेत्र में हुईं घटनाएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एकबार फिर चोरो की सक्रियता तेज हो गई है। बीती रात दो अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरो ने दो सुने मकानों पर धावा बोला है। जहाँ से अज्ञात चोर कीमती समान और नगद रकम लेकर फरार हो गए है। इनमें पहला मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहाँ रॉयल पैलेश के पास रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर लखन लाल देवांगन के सुने मकान में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी के मुताबिक वह मंगलवार घर मे ताला लगाकर पाली अपनी बुआ के घर गया हुआ था। जहाँ से बुधवार सुबह करीब 4.30 में लौटा तो देखा कि उसके घर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। वह जैसे ही घर के अंदर घुसा तो इस वक्त मौके पर चोर भी घर मे ही था।

जिसकी जानकारी जब चोर को हुई तो वह चुराए हुए लैपटॉप छोड़ बाकी के एक जोडी चांदी पायल वजनी 4 तोला कीमती 2000 रूपये एवं आलमारी में रखे नगदी रकम करीबन 3000 रूपये लेकर फरार हो गया। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने बुधवार को सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। इसी तरह दूसरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहाँ

सतबहिनिया मंदिर देवरीडीह पावर हाउस में रहने वाली ममता शर्मा के घर भी बीती रात चोरो ने धावा बोला है। जहाँ उनके घर के आंगन में रखे कांसे का हण्डा तथा एक होम थियेटर कंपनी टकाई 5.1, टेबल फेन लेकर फरार हो गए जिनकी कितम लगभग पांच हजार बताई जा रही है। उक्त मामले में भी प्रार्थिया ने तोरवा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिनके खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार