बिलासपुर

बिलासपुर:- नाबालिग छात्राओं से बेड-टच का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार…पुलिस ने भेजा सलाखो के पीछे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी पुलिस ने शासकीय स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक राम मूरत कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है। यह मामला 24 अप्रैल 2025 को तब सामने आया, जब सकरी थाना क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया था कि स्कूल की कुछ छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ और अनुचित यौन व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों और पीड़ित बालिकाओं के बयानों के आधार पर, 55 वर्षीय शिक्षक राम मूरत कौशिक पिता मीतलाल कौशिक, निवासी सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, बिलासपुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर के खिलाफ 24 अप्रैल 2025 को सकरी थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया था।
अपराध दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राम मूरत कौशिक को विधि सम्मत तरीके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन...