बिलासपुर

आबकारी विभाग भी उतरी मैदान में, अवैध शराब बेचने वालों में मचा हड़कंप…. छापेमारी कर पकड़ी गई 51 लीटर कच्ची शराब

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस के साथ अब आबकारी विभाग ने भी अवैध शराब को लेकर अपनी सक्रीयता के साथ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी पुलिस ने 4 आरोपियों के कब्जे से 51 लीटर कच्ची शराब और 1040 किलोग्राम महुआ लहान को बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन पर शुक्रवार को बिल्हा और तखतपुर ब्लॉक में आबकारी की टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की। जहाँ जूनापारा तखतपुर निवासी धनसिंग के कब्जे से 7 लीटर, धुमा चौकी जूनापारा तखतपुर निवासी सीताराम से 7.5 लीटर महुआ शराब और 60 किलोग्राम महुआ लहान,

ग्राम कया निवासी नरेश नोनिया से 8 लीटर महुआ शराब,धुमा जुनापारा तखतपुर निवासी महावीर यादव से 04 लीटर महुआ शराब एवं 400 किलोग्राम महुआ लहान सहित ग्राम भंवराकछार चौकी जूनापारा तखतपुर में अज्ञात आरोपी से 25 लीटर कच्ची शराब 680 किलोग्राम महुआ लहान बरामदा किया है।

आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र हड़कंप मचा हुआ है। वही इन पांच मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ
आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में तखतपुर क्षेत्र में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक में आनंद गुर्दे, तथा आबकारी आरक्षक सुभाष तिवारी,

कमलेश सिंग, उपेन्द्र सिंह तथा बिल्हा क्षेत्र में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा , आबकारी उपनिरीक्षक रमेश दुबे दीपक सिंह ठाकुर, मेघा साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक जनकराम जगत, आबकारी आरक्षक अनिल पाण्डेय शुभम रजक शमिल सम्मिलित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...