बिलासपुर

तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने ग्रामीण को लिया अपनी चपेट में, गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की मौके पर हुई मौत…मामला दर्ज कर पुलिस जुटी ट्रैक्टर चालक की तलाश में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा क्षेत्र के अचानकपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर के चालक की तलाश की जा रही है। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर में रहने वाले शिवा संवरा रोजी-मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब वह काम पर जा रहा था।

गांव में ही पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में शिवा ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ समय तक यातायात बाधित हो गया।

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों को समझाइश दी। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया, मामले में पुलिस घटना कारित ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,