कोटा

विवाद के बाद पत्नी पर जानलेना हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… बेरहमी से काट दिया था हाथ का पंजा

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – नव विवाहिता पर जान लेवा हमला करने वाले पति को कोटा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कपसिया कला कोटा निवासी ज्योति रानी जगत की शादी 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोटू से हुई थी। शादी के बाद से आपसी विवाद के चलते महज एक साल में ही ज्योति रानी जगत अपनी घर आ गई थी। जिसके बाद उसने अपने पति प्रशांत लाल उर्फ मोटू के खिलाफ कुटुंब न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिससे आक्रोशित पति प्रशांत लाल उर्फ मोटू ने 13.02.2023 के रात्रि करीबन 10:30 बजे कपसियाकला आकर ज्योतिरानी जगत के कमरे का दरवाजा तोड़कर तुम मेरे खिलाफ कोर्ट में केस किये हो की बात कहकर उसपर धार दार हथियार से हमला कर दिया इस दौरान ज्योति रानी जगत के हाथ का पंजा कट कर अलग हो गया घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

जिसके खिलाफ प्रार्थी के शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपी प्रशांत लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी इस दौरान लंबे समय से आरोपी फरार था इसी बीच कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दाधापारा चकरभाठा स्थित कोल डिपो के पास आरोपी छिपा हुआ है जहाँ पुलिस ने दबिश दी। जहाँ आरोपी ट्रक में बैठकर भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...