जांजगीर चाँपा

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जावलपुर के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार थार कार ने उनकी स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान ग्राम दहकोनी निवासी 25 वर्षीय विनोद कौशिक और कापन निवासी 20 वर्षीय खुशी कश्यप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खुशी मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से दहकोनी स्थित अपने भाई विनोद के घर पहुंची थी। वहां से दोनों अपने मामा के घर ग्राम जावलपुर में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। स्कूटी विनोद चला रहा था और दोनों अपने गंतव्य के बेहद करीब पहुंच चुके थे। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार कार क्रमांक CG 10 BM 7214 के चालक संस्कार ने कथित रूप से विपरीत दिशा से आते हुए स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थार चालक संस्कार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
एक परिवार में जन्मदिन की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...