बिलासपुर

फिर दो मकानों का टूटा ताला…लाखों के माल पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है, या यू कहे की स्थानीय पुलिस की सक्रीयता केवल नाम की रह गई है। जिसका चोर जमकर फ़ायदा उठा रहे है। जबकि हर हाल में आम जनता को ही इन सब का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ताज़ा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जहाँ दो सुने मकान में एक लाख 45 हजार रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहला मामला सरकंडा थाने से कुछ दूरी में स्थित बजरंग कालोनी का है। जहाँ हाईकोर्ट के सेक्शन आफिसर के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एक लाख 15 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी अनिल कुमार गुप्ता ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ अपने भांजे की शादी में शामिल होने गए थे। इस बीच उनका पुत्र किशन गुप्ता घर में था। लेकिन 24 फरवरी को वह भी एक शादी समारोह में चला गया था। जब प्रार्थी शुक्रवार को घर पहुंचे तो देखा की घर में मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब प्रार्थी अंदर जाकर देखा तो घर के कमरे में आलमारी में रखे चांदी के पायल करीब 2 जोडी वजनी करीबन 10 तोला, डेढ तोला सोने के मंगल सूत्र, नगदी रकम करीबन 10,000 रूपये जिसमें 500रूपये, 2000 रूपये के नोट था

वही पोर्च में रखी हुए मो0सा0 एवेन्जर क्रमांक CG10AD5731 जुमला कीमती करीबन 1,15,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। इसी तरह गायत्री परिसर स्थित संदीप कुमार साहू के सुने मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराया है। जहाँ उन्होंने बताया कि वह 20 फरवरी को सूरजपुर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहा से शुक्रवार को घर वापस आए तो देखा की मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब प्रार्थी ने घर अंदर जाकर देखा की आलमारी खुला हुआ था तथा घर के अंदर रखे 2 आलमारी के ताला को तोडकर आलमारी में रखे नगदी रकम 27,000 रूपये जिसमें 500-500 रूपये का नोट तथा 10 तोले का चांदी का पायल एवं 4 तोले का चांदी का बिछिया कीमती 5000 रूपये को जुमला कीमती करीब 32000 का समान गायब था। इन दोनो ही मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...