रेलवे

रायगढ स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

डेस्क

मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता लाने हेतु रायगढ स्टेशन मे 30 जुलाई को सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रवि नेवाले, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता रायगढ मोहित राजपूत, सहायक मंडल अभियंता रायगढ शशांक कुलश्रेष्ठ एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन ,गेटमैन सहित 120 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।संगोष्ठी में सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान तथा पाइंट इन/आउट के समय पाइंट को क्लेम्प एवं पैडलाक करना, ट्रेन स्टाफ एवं ट्रेन पासिंग स्टाफ के मध्य सिग्नल का आदान प्रदान करना, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, गेटमेन का कत्र्तव्य, हाट एक्सल, फ्लैट टायर एवं डोर की सुरक्षा का अवलोकन, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, सिग्नल की खराबी एवं रखरखाव के समय बरतने वाली सावधानियों, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, ब्लाक सेक्शन में गाडी के स्टाल होने पर ड्राइवर का कर्तव्य, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीके जैसे अनेक गहन मुद्दों पर चर्चा की गई।

साथ ही संरक्षा संबंधी अद्यतन जानकारी प्रसारित करने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।संगोष्ठी में अधिकारियों द्वारा संरक्षा नियमों की अद्यतन जानकारी रखने तथा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...