बिलासपुर

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे…2 आरोपियों के कब्जे से 8 मोटरसाइकिल जब्त, एक साल पहले चोरी हुई स्कूटी भी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे एक शातिर अपराधी को पकड़ा है, जिसके खुलासे के बाद 8 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है, जिसे शातिर अपराधी ने अपने साथी के साथ कई जगहों से चोरी किया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सकरी क्षेत्र का आदतन बदमाश राजा नेताम नूतन चौक सरकण्डा में आकर मोटर सायकल बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह ने टीम गठित कर मुखबीर की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा, जिसे मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों में अपने साथी रविदास मानिकपुरी निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा के साथ मिलकर चोरी करना बताया जिसके बयान के अनुसार आरोपी राजा नेताम पिता मयाराम नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर सकरी के कब्जे से 5 नग मोटर सायकल एवं आरोपी रविदास मानिकपुरी पिता श्यामदास उम्र 38 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल, कुल 08 नग मोटर सायकल किमती 2,15,000/- रू. को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध 41 (1-4) 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, का विशेष योगदान रहा।

बरामद मोटरसाइकिल:-

01. नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 04 BF 7212

02. आई स्मार्ट मो.सा.क्र. CG 10Z9025

03. काला रंग का बजाज पल्सर मो.सा. क्र. CG07LJ7698

04. काला रंग अचिवर मो.सा. क्र. CG 15 CH 9200

05. ड्रीम युगा मो. सा. क्र. CG 10 EK 3694

06. एक नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 10 B 1447

07. हीरो स्प्लेण्डर मो. सा. काला रंग क. CG 10 B1447

08. एल.एम.एल. मो.सा. सिल्वर रंग क. CG 07 SB 5423

एक साल पहले चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद….

विगत 1 साल पहले सरकंडा थाने में प्रार्थिया सरोज प्रधान पति देवेन्द्र प्रधान निवासी बंगालीपारा सरकण्डा द्वारा अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 X 6583 की चोरी होने की रिपोर्ट पर दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई थी, जिन्हें चोरी के एक साल बाद आखिरकार चोरी हुई स्कूटी मिल गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि निरतू थाना कोनी निवासी चिंताराम खरे अपने घर में उक्त स्कूटी को छिपाकर रखा है, जहाँ दबिश देकर पुलिस ने चोरी की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 X 6583 किमती 20,000 /- रू. को बरामद कर आरोपी चिंताराम खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन