बिलासपुर

सरकंडा:- घर घुसकर तीन बहनों पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला…बीती रात 2 आरोपियों ने मचाया था आतंक, दोनो गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध की शंका को लेकर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका और उसकी दो बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात 27 जून की रात करीब 9 बजे भूकंप अटल आवास, बहतराई स्थित एक किराये के कमरे में घटी, जहां तीनों युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विक्की गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना की रात वह घर के पास टहल रहा था, तभी पास के ब्लॉक से महिलाओं की चीखने की आवाज आई। जब वह मौके पर पहुँचा, तो देखा कि कमरे में खून फैला हुआ था। उर्मिला श्रीवास किचन में गिरी हुई थी, रानी श्रीवास दरवाजे के पास फर्श पर पड़ी थी और सुनीता श्रीवास ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उर्मिला ने बताया कि अमन पटेल नामक युवक, जो उससे प्रेम करता था, ने “अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती” कहते हुए धारदार चापड़ से हमला किया। बीच-बचाव करने पर रानी और सुनीता पर भी हमला किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम अरदा, दीपका थाना अंतर्गत जिला कोरबा से आरोपियों अमन पटेल उर्फ भोलू 25 वर्ष एवं अमित कुमार सिंह 22 वर्ष को धर दबोचा। पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि वह प्रेमिका पर किसी अन्य से संबंध होने की शंका करता था। इसी कारण उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी पल्सर बाइक (क्रमांक CG 12 BN 6940) से बिलासपुर आए थे और घटना के बाद उसी बाइक से फरार हो रहे थे। हमले में प्रयुक्त धारदार चापड़ भी झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 892/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का उपचार सिम्स अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज