छत्तीसगढ़बिलासपुर

मां सात बहनिया का आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने देवरीखुर्द क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार, अभियान में शामिल रहे मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी

मां का आशीर्वाद लेकर वे प्रचार अभियान पर निकले और घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जन समर्थन मांगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का प्रचार अभियान भी उसी तेजी से सघन होता जा रहा है बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा की जीत को कायम रखने के मकसद के साथ उतरे अरुण साव पूरे लोकसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं बुधवार को उन्होंने बिलासपुर से सटे देवरीखुर्द क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया इस अभियान की शुरुआत उन्होंने देवरीडीह स्थित सतबहनिया दाई मंदिर में पूजा अर्चना कर की। मां का आशीर्वाद लेकर वे प्रचार अभियान पर निकले और घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जन समर्थन मांगा ।

इस दौरान उनके साथ मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी भी शामिल रहे इनका काफिला देवरी डीह से होकर देवरीखुर्द , हाउसिंग कॉलोनी, दोमुहानी क्षेत्र में पहुंचा, जहां एक-एक व्यक्ति से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट अपील की गई

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,