बिलासपुर

21 लाख की ठगी में शामिल 2 और आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर पकड़ा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सायबर ठगी के एक मामले में तोरवा पुलिस को सफ़लता मिली है। जहाँ पुलिस ने कमीशन देने का लालच देकर लाखो की ठगी करने वाले दो आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा निवासी लाहिरी कमलेश ने 16/08/2022 को अपने साथ 21 लाख 53 हजार रूपए की ठगी होने की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। जहाँ उसने बताया था की अज्ञात आरोपियों द्वारा अधिक कमीशन देने का लालच देकर एसीएमई कंपनी के नाम से 21 लाख 53 हजार रूपये की ठगी को अंजाम दिया गया था। इधर इस मामले में तोरवा पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की।

जहाँ पूर्व में मामले में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था शेष आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी। इसी बीच तोरवा पुलिस को लोधी कालोनी सेन्टर दिल्ली निवासी अभिषेक सिंह और मंडावली जिला पूर्वी दिल्ली निवासी विनय कुमार पाण्डेय के ठिकानों का पता चला। जिसपर तोरवा पुलिस तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जहाँ दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लेपटॉप एवं मोबाईल जप्त किया गया है आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...