बिलासपुर

पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प…3 घायल, डंडा और धारदार हथियारों से हमला, दोनो पक्षों पर अपराध दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतोरी बाजार के पास अंडा रोल ठेला के समीप शनिवार की रात विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग–अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 3 जनवरी 2026 की रात लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पहले पक्ष की ओर से प्रार्थी नरेंद्र बंजारे, निवासी ग्राम बोडसरा थाना चकरभाठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार वे अपने साथियों उतरा मारखण्डे, कुनाल कोसले के साथ बरतोरी घूमने आए थे। इस दौरान उनके परिचित सत्यप्रकाश सोनवानी और चंदू कोसले भी वहां पहुंचे। इसी बीच करन वर्मा, फूलचंद उर्फ साका बंजारे, विशाल उर्फ राजा मनहर और कृष मनहर वहां आए और पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गाली-गलौच के बाद करन वर्मा ने नुकीली धारदार वस्तु से उतरा मारखण्डे पर हमला किया, जबकि फूलचंद बंजारे ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर नरेंद्र बंजारे पर भी नुकीली वस्तु और डंडे से हमला किया गया, जिससे उन्हें पीठ, गाल और गले में चोटें आईं। वहीं उतरा मारखण्डे जो बोल और सुन नही पाता दिव्यांग है उसके पीठ और हाथ में चोटें लगीं।

दूसरे पक्ष की ओर से फूलचंद बंजारे ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वे अपने साथी करन वर्मा के साथ बरतोरी बाजार में अंडा रोल खा रहे थे, तभी नरेंद्र बंजारे, सत्यप्रकाश और उनके साथियों ने अश्लील गालियां देते हुए डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान नुकीली वस्तु से फूलचंद बंजारे के हाथ और उंगलियों में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाजार में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...