बिलासपुर

क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफ़े का झांसा…32 लाख रुपए की हुई धोखाधड़ी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर रेलवे टीटीई के साथ 32 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमू नगर का है। जहा मुर्राभटठा निवासी प्रियंका दास ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है जहां रेल्वे कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छह नवंबर 2022 को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें रुपए को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दुगना मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। इस पर प्रार्थी ने बताए नंबर पर संपर्क किया। मैसेज करने वालों ने उनके मोबाइल पर बायनेंस एप डाउनलोड कराया। जिसमे प्रार्थिया का आधार और पेन कार्ड लिंक कराया गया और शातिर ठगो ने एप में अलग-अलग बहानों से 32 लाख रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी उन्हें कोई राशि नहीं मिली। जिसके बाद प्रार्थिया को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ जिसके बाद उसने घटना की शिक़ायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जिसपर तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...