छत्तीसगढ़बिलासपुर

महापौर लगातार ले रहे हैं जनदर्शन समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण

ऐसे कार्यों को जल्द पूर्ण अथवा शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

इस बुधवार को भी मेयर किशोर राय ने दनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सूनी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं पर समय सीमा पर कार्रवाई करने के निर्देश निगम के सभी अधिकारियों को दिए।सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेयर किशोर राय ने जनदर्शन लगाया। इस दौरान विकलांग सहायता, आवास, राशन कार्ड व सफाई से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को मार्क कर इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मेयर ने कहा कि जनदर्शन प्रति सप्ताह बुधवार को लगाया जा रहा है।इस दौरान लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के हर एक नागरिकों को निगम द्वारा जारी मूलभूत सुविधाएं जैसे आवास, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व नाली सहज रूप में मिले इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। निगम में हर रोज लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। उनकी समस्याओं को यथासंभव समय सीमा के भीतर निराकरण करने की पूरी कोशिश की जा रही है। मेयर ने कहा कि शहर में पूर्व में स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा लगातार की जा रही है। किसी कारण से जो कार्य अधूरे हैं या अप्रारंभ है। ऐसे कार्यों को जल्द पूर्ण अथवा शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...