कोटा

1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, जिले में लगातार जारी है नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई

जुगनू तंबोली

कोटा – थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी पुलिस ने निजात अभियान के तहत गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गाँजा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह को मुखबिर से मादक पदार्थ गांजा के संबंध में मिली सूचना पर प्रआर घनश्याम आडिल, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर मुखबिर की निशादेही पर ग्राम कोनचरा बाजार चौक के पास में रेड कार्यवाही कर गांजा विक्रय कर रहे देवचरण वैष्णव पिता स्व. कृष्णादास वैष्णव उम्र 48 वर्ष निवासी कोनचरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़कर आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 1.200 किलोग्राम कीमती 16000 रूपये को जप्त कर बेलगहना पुलिस आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी को पूर्व में भी दो वर्ष पूर्व मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते हुये पकड़कर कार्यवाही की गई थी। बेलगहना पुलिस के द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुये सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुये गौतम कोल, रामायण कुमार, बिहारीलाल, एकांत कश्यप पर कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...