मस्तूरी

सर्वे करने हितग्राही के घर पहुँचे शिक्षकों पर ग्रामीण ने किया हमला….जान बचाकर भागे घायल शिक्षक, मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – आर्थिक एवं सामाजिक सत्यापन कार्य अंतर्गत सर्वे के लिए हितग्राही के घर पहुँचे शिक्षकों पर ग्रामीण ने शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, जहाँ ग्रामीण के द्वारा रॉड से हमला करने के लिए निकालने पर दोनों शिक्षकों ने अपनी जान बचाने वहाँ से भाग निकले और सीधे जनपद पंचायत पहुँच कर सीईओ को घटना से अवगत कराया, जिसकी बाद थाने में घटना की शिकायत की गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा की है जहाँ बेलटुकरी स्कूल में पदस्थ एलबी शिक्षक हरिराम यादव और सहायक शिक्षक संगीत कुमार भारद्वाज रोजगार सहायक के पिता नारायण राठौर के साथ हितग्राही पूनम शर्मा के घर पहुँचे जहाँ सर्वे हेतु मोटरसाइकिल, शौचालय, आवास की जानकारी पूछी गई और फार्म में दर्ज किया जा रहा था, तभी राजेन्द्र शर्मा के द्वारा फार्म में गलत जानकारी भर रहे हो करके अचानक हमला कर दिया गया,

जिससे सर्वे कर रहे शिक्षक हरिराम के चेहरे पर चोट लगी है वही सहायक शिक्षक संगीत कुमार के कपड़े फट गए, जिनसे आरोपी राजेन्द्र शर्मा ने मारपीट की और जब जान मारने आरोपी द्वारा रॉड निकाला गया तो दोनों शिक्षक वहाँ से भागकर अपनी जान बचायी। घटना से भयभीत दोनों ही शिक्षकों ने जनपद पंचायत सीईओ से मिलकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस ने राजेन्द्र शर्मा के खिलाफ धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 353-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...