बिलासपुर

ट्रेलर ने यात्री बस को मारी ठोकर…बस अनियंत्रित होकर मौके में पलटी, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोखंडी तुर्काडीह फ्लाई ओवर के पास आज एक सड़क दुर्घटना में यात्री बस को ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दिया, जिससे यात्री बस सड़क पर पलट गई और उसमें सवार यात्री इस दुर्घटना का शिकार हो गए, जिनमें से 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अंशुमन ब्रदर्श की बस में करीबन 15-20 यात्री बिलासपुर से खोंगसरा की ओर सफर कर रहे थे,

करीबन 12ः45 बजे, घुटकू कोल डिपो की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही सिगमा ट्रेलर क्रमांक-CG10R-1902 जिसमें कोयला लोड़ था, के चालक द्वारा ट्रेलर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ओव्हरब्रिज के नीचे रोड से आ रही अंशुमन बस क्रमांक-CG10G-1054 को ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया गया,

जिससे बस पलट गई और बस में बैठे 2 यात्रियों को गंभीर चोटे आई एवं अन्य यात्रियों को साधारण चोटें आई थी, जिन्हें तत्काल डायल-112 एवं थाना पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से उपचार हेतु सिम्स बिलासपुर भेजा गया, मौके से ट्रेलर एवं बस के ड्राईवर भाग गये,

जिससे घटना स्थल पर भीड़ जमा होने लगी और लोग आक्रोश व्यक्त करने लगे, जिसे थाना कोनी पुलिस एवं थाना सकरी पुलिस के स्टाफ द्वारा शांत कराया गया है, वही वाहन चालकों के खिलाफ कोनी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...